18 मुस्लिम महिलाएं आजादी के बाद लोकसभा पहुंचीं | Muslim Women in Lok Sabha

Muslim Women in Lok Sabha : लोकसभा में महिलाओं(Women in Lok Sabha) का प्रतिनिधित्व हमेशा कम रहा है, लेकिन मुस्लिम महिलाओं के मामले में तो स्थिति और दयनीय है। आजादी के बाद से गठित 18 लोकसभाओं में केवल 18 मुस्लिम महिलाएं ही इस सदन में पहुंच पाई हैं। खास बात यह है कि इन 18 मुस्लिम महिलाओं में से 13 राजनीतिक परिवारों से हैं। निचले सदन में पहुंची 20 मुस्लिम महिलाओं से दो- सुभाषिनी अली और अफरीन अली ने खुले तौर पर घोषणा की थी कि वे इस्लाम का पालन नहीं करतीं।

पांच बार लोकसभा में एक भी मुस्लिम महिला सदस्य नहीं | Muslim Women in Lok Sabha

1951-52 में हुए पहले संसदीय चुनावों के बाद से केवल 18 मुस्लिम महिलाएं ही लोकसभा में पहुंच पाई हैं। यह एक चौंकाने वाला और बहुत ही कम आंकड़ा है क्योंकि भारत की 146 करोड़ आबादी में मुस्लिम महिलाएं लगभग 7.1 प्रतिशत हैं।

2025 तक गठित 18 लोकसभाओं में से पांच बार लोकसभा में एक भी मुस्लिम महिला सदस्य नहीं रही।

लोकसभा के एक कार्यकाल में मुस्लिम महिला सदस्यों की संख्या कभी भी चार के आंकड़े को पार नहीं कर पाई। पांच दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने अभी तक एक भी मुस्लिम महिला सांसद को लोकसभा नहीं भेजा है।

18 मुस्लिम महिलाओं में एक प्रथम महिला भी हैं- बेगम आबिदा अहमद जो देश के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी थीं। उन्होंने 1977 में अहमद के निधन के चार वर्ष बाद 1981 में बरेली से लोकसभा उपचुनाव लड़ा था। वर्तमान लोकसभा में केवल एक मुस्लिम महिला सांसद हैं, वह हैं सपा की इकरा हसन चौधरी।

लोकसभा के लिए निर्वाचित मुस्लिम महिलाएं | Muslim Women in Lok Sabha

NamePartyTenure
मोफिदा अहमदकांग्रेस1957
जोहराबेन अकबरभाई चावड़ाकांग्रेस1962-67
मैमूना सुल्तानकांग्रेस1957-67
बेगम अकबर जहां अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंस1977-79, 1984-89
रशीदा हककांग्रेस1977-79
मोहसिना किदवईकांग्रेस1977-89
आबिदा अहमदकांग्रेस1981-89
नूर बानोकांग्रेस1996, 1999-2004
रुबाब सईदासपा2004-09
महबूबा मुफ्तीपीडीपी2004-09, 2014-19
तबस्सुम हसनसपा, लोक दल, बसपा2009-14
मौसम नूरतृणमूल कांग्रेस2009-19
कैसर जहांबसपा2009-14
ममताज संघमितातृणमूल कांग्रेस2014-19
सजदा अहमदतृणमूल कांग्रेस2014-24
रानी नाराहकांग्रेस1998-2004, 2009-14
नुसरत जहां रूहीतृणमूल कांग्रेस2019-24
इकरा हसनसपा2024-वर्तमान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top