Muslim Women in Lok Sabha : लोकसभा में महिलाओं(Women in Lok Sabha) का प्रतिनिधित्व हमेशा कम रहा है, लेकिन मुस्लिम महिलाओं के मामले में तो स्थिति और दयनीय है। आजादी के बाद से गठित 18 लोकसभाओं में केवल 18 मुस्लिम महिलाएं ही इस सदन में पहुंच पाई हैं। खास बात यह है कि इन 18 मुस्लिम महिलाओं में से 13 राजनीतिक परिवारों से हैं। निचले सदन में पहुंची 20 मुस्लिम महिलाओं से दो- सुभाषिनी अली और अफरीन अली ने खुले तौर पर घोषणा की थी कि वे इस्लाम का पालन नहीं करतीं।
पांच बार लोकसभा में एक भी मुस्लिम महिला सदस्य नहीं | Muslim Women in Lok Sabha
1951-52 में हुए पहले संसदीय चुनावों के बाद से केवल 18 मुस्लिम महिलाएं ही लोकसभा में पहुंच पाई हैं। यह एक चौंकाने वाला और बहुत ही कम आंकड़ा है क्योंकि भारत की 146 करोड़ आबादी में मुस्लिम महिलाएं लगभग 7.1 प्रतिशत हैं।
2025 तक गठित 18 लोकसभाओं में से पांच बार लोकसभा में एक भी मुस्लिम महिला सदस्य नहीं रही।
लोकसभा के एक कार्यकाल में मुस्लिम महिला सदस्यों की संख्या कभी भी चार के आंकड़े को पार नहीं कर पाई। पांच दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने अभी तक एक भी मुस्लिम महिला सांसद को लोकसभा नहीं भेजा है।
18 मुस्लिम महिलाओं में एक प्रथम महिला भी हैं- बेगम आबिदा अहमद जो देश के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी थीं। उन्होंने 1977 में अहमद के निधन के चार वर्ष बाद 1981 में बरेली से लोकसभा उपचुनाव लड़ा था। वर्तमान लोकसभा में केवल एक मुस्लिम महिला सांसद हैं, वह हैं सपा की इकरा हसन चौधरी।
लोकसभा के लिए निर्वाचित मुस्लिम महिलाएं | Muslim Women in Lok Sabha
Name | Party | Tenure |
मोफिदा अहमद | कांग्रेस | 1957 |
जोहराबेन अकबरभाई चावड़ा | कांग्रेस | 1962-67 |
मैमूना सुल्तान | कांग्रेस | 1957-67 |
बेगम अकबर जहां अब्दुल्ला | नेशनल कॉन्फ्रेंस | 1977-79, 1984-89 |
रशीदा हक | कांग्रेस | 1977-79 |
मोहसिना किदवई | कांग्रेस | 1977-89 |
आबिदा अहमद | कांग्रेस | 1981-89 |
नूर बानो | कांग्रेस | 1996, 1999-2004 |
रुबाब सईदा | सपा | 2004-09 |
महबूबा मुफ्ती | पीडीपी | 2004-09, 2014-19 |
तबस्सुम हसन | सपा, लोक दल, बसपा | 2009-14 |
मौसम नूर | तृणमूल कांग्रेस | 2009-19 |
कैसर जहां | बसपा | 2009-14 |
ममताज संघमिता | तृणमूल कांग्रेस | 2014-19 |
सजदा अहमद | तृणमूल कांग्रेस | 2014-24 |
रानी नाराह | कांग्रेस | 1998-2004, 2009-14 |
नुसरत जहां रूही | तृणमूल कांग्रेस | 2019-24 |
इकरा हसन | सपा | 2024-वर्तमान |